उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 200 स्थानों पर किया गया योग

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में स्टेडियम के अलावा पूरे शहर में करीब 200 स्थानों पर 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। नोएडा स्टेडियम में प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और डीएम मनीष वर्मा ने योग किया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया और योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें योग के लिए प्रेरित करना था।
प्रदेश मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने योग कर देश वासियों को फिट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग आज के समय में एक साधना के रूप में स्थापित हो चुका है। योग एक शारीरिक क्रिया तो है ही लेकिन वास्तव में योग एक साधना है। जो योगी साधना के तहत योग करता है वो अपने मन को एकाग्र करने में सफल होता है और पॉजिटिव सोच के साथ देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। वहीं डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि योग जीवन शैली का एक हिस्सा बन चुका है। आज हर सेक्टर, सोसाइटी , पार्क में योग का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे है। नोएडा में सबसे बड़े स्तर पर नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-33ए नोएडा हॉट के पास शिवालिक पार्क में योग का आयोजन किया गया। इसके अलावा जिले में दो सौ से अधिक स्थानों पर योग किया गया। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी इंदिरा गांधी कलाकेंद्र में योग किया।

जैन मुनि के सानिध्य में योग
सेक्टर-33ए नोएडा हॉट के पास शिवालिक पार्क सुबह पांच बजे से सात बजे तक योग किया गया। यहां पर अर्ह ध्यान योग, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 1008 पार्श्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 50, नोएडा एवं विश्व जैन संगठन द्वारा, अर्ह योग प्रणेता परम पूज्य 108 मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में ‘योग संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-55 और सेक्टर-62 में भी योग किया गया।

सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम होगा
सेक्टर-34 के आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि फेडरेशन आफ आरडब्ल्यूए के सहयोग से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार और भारतीय योग संस्था द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। सेक्टर के सामुदायिक केंद्र सवा छह बजे से साढ़े सात बजे तक योग किया गया। उन्होंने योग के साथ लोगों को खुश रहने और हंसने से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img