उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ में गंगा स्नान-तिलक लगा संगम की रेत पर निकली तुर्की से आई पिनार

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर, 12 जनवरी। महाकुम्भ के दिव्य और भव्य आयोजन से भारत ही नहीं विदेश में भी लोगों में बड़ा उत्साह है। तुर्की की रहने वाली पिनार महाकुम्भ में पहली बार भारत की संस्कृति और परंपराओं से परिचित होने संगम पहुंची हैं। पिनार ने संगम में गंगा स्नान कर तिलक लगाया और सनातन धर्म की राह पर निकल पड़ी।

पिनार ने बताया कि उन्होंने महाकुम्भ के बारे में अपने दोस्तों से सुना था और भारत आकर इसे देखने की इच्छा लंबे समय से थी। भारतीय संस्कृति से प्रभावित पिनार ने कहा कि यहां महाकुम्भ का माहौल बड़ा दिव्य और भव्य है। गंगा स्नान और संगम की रेत पर चलने का अनुभव बड़ा अविस्मरणीय है।

पिनार ने पहली बार महाकुम्भ के माध्यम से इस आध्यात्मिक यात्रा को पूरा किया। उन्होंने कहा कि यहां की ऊर्जा और वातावरण उन्हें भारतीय परंपराओं की गहराई को समझने का अवसर देता है। महाकुम्भ में पिनार ने स्नान, ध्यान और तिलक लगाकर सनातन धर्म के प्रति अपने सम्मान और आस्था को व्यक्त किया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img