Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

फैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान आकाश, फिरोज, मकसूद, फखरुद्दीन, चांद, देवेंद्र और राशिद के रूप में हुई है
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान आकाश, फिरोज, मकसूद, फखरुद्दीन, चांद, देवेंद्र और राशिद के रूप में हुई है

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर ईकोटेक-3 पुलिस ने फैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कार सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया माल, घटना में प्रयुक्त दो गाड़ियां और नगदी बरामद हुई। इस गैंग ने पिछले दिनों ग्रेनो वेस्ट की कई फैक्टरियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान आकाश, फिरोज, मकसूद, फखरुद्दीन, चांद, देवेंद्र और राशिद के रूप में हुई है। उनके कब्जे से तीन बंडल कॉपर केबल, जनरेटर की बैटरी, एलसीडी, चोरी का माल बेचकर प्राप्त किए 48,150 रुपये और घटना में प्रयुक्त दो गाड़ियां और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रात के समय सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से फैक्टरियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पिछले दिनों भी उन्होंने सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित दो फैक्टरियों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस पकड़े गए चोरों के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *