Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्राॅसिंग के माध्यम से मेरठ सिटी से लखनऊ सहित तीन वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्राॅसिंग के माध्यम से मेरठ सिटी से लखनऊ सहित तीन वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ सिटी से लखनऊ सहित तीन वंदे भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मेरठ सिटी के अलावा मदुरै-बेंगलुरु तथा चेन्नई-नगरकोविल के शुरू की गई हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आरामदायक और उन्नत यात्रा अनुभव के एक न ए युग की शुरुआत करते हुए भारतीय रेलवे मेरठ सिटी और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन से उत्तर प्रदेश के मेरठ और लखनऊ शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। इससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र से राज्य की राजधानी लखनऊ के बीच तेज और आरामदायक यात्रा और सुगम हो जाएगी। मेरठ का इतिहास बहुत प्राचीन है, जो वैदिक काल से ही मानवीय गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का बड़े पैमाने पर पुनर्विकास किया जा रहा है। वर्तमान में स्टेशन पर केवल एक ही द्वार है। क ई तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों के निकट होने के कारण इस स्टेशन पर आने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए इस स्टेशन पर दूसरा प्रवेश पर दूसरा प्रवेश द्वार विकसित करने के साथ साथ स्टेशन भवन का पुनर्निर्माण कर यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने की योजना है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में आठ कोच हैं और करीब साढे़ पांच सौ के करीब यात्री सफर कर सकेंगे। अत्याधुनिक तकनीक से लैस वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के लिए ऑन बोर्ड फाई इंफोटेनमेंट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली , आलीशान आतंरिक सज्जा, टच फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम शौचालय विसरित एल ई डी लाइटिंग, हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट सहित अन्य सुविधाओं से लैस है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया के विजन को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की मुख्य प्रणालियों को देश में भारतीय रेलवे की प्रमुख कोच निर्माण इकाई कोच फैक्ट्री चेन्नई में डिजाइन और निर्मित किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *