उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Hapur News : हापुड़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक ने ध्वजारोहण किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

विनीत धामा, राहुल, निगम चौधरी और कृष्ण कुमार शर्मा को सिल्वर मेडल दिया गया। सतेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, विजेंद्र सिंह और अरुण कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिला।

विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कर कर्मियों को राष्ट्र की एकता की शपथ दिलाई। विकास भवन में सीडीओ हिमांशु गौतम, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण में डॉ. नितिन गौड़, जिला न्यायालय में जिला जज डॉ. अजय कुमार द्वितीय और नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी ने ध्वजारोहण किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img