Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: विज्ञान व प्रौद्योगिकी को खेलों के साथ किया जाएगा एकीकृत

नई दिल्ली: विज्ञान व प्रौद्योगिकी को खेलों के साथ किया जाएगा एकीकृत
नई दिल्ली: -भारत में खेल विज्ञान और नवाचार के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए साई ने आईआईटी दिल्ली संग किया करार

नई दिल्ली, 10 सितम्बर : भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय खेल विज्ञान अनुसंधान केंद्र ने मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के साथ एक करार किया है। इसके तहत भारतीय एथलीटों को सशक्त बनाने के साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्चतम स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में चुनौती देने के लिए तैयार किया जाएगा।

यह करार भारत सरकार के ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान के अनुरूप अंतर-संस्थागत समन्वय को बढ़ावा देगा और स्वदेशी खेल उपकरणों, खेल विज्ञान उपकरणों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके तहत आयातित उपकरणों पर निर्भरता कम करके, घरेलू समाधानों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा। इस करार पर एसएआई की ओर से एनसीसीएसआर के निदेशक-सह-प्रमुख ब्रिगेडियर (डॉ.) बिभु कल्याण नायक और आईआईटी दिल्ली के डीन प्रो. अश्विनी के. अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान खेल मंत्रालय के खेल सचिव हरि रंजन राव और आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों के लिए बायोमैकेनिक्स प्रयोगशाला का उद्घाटन
इस दौरान आईआईटी दिल्ली में नव-स्थापित बायोमैकेनिक्स प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। यह सुविधा उन्नत खेल विज्ञान आकलन और बायोमैकेनिकल अनुसंधान करने के लिए सुसज्जित है। यह प्रयोगशाला एथलीटों की गतिविधियों में वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करने, प्रदर्शन को अनुकूलित करने और चोटों के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रयोगशाला का उद्देश्य भारत के खेल विज्ञान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सक्षम और पैरा एथलीटों, दोनों का समर्थन करने के लिए नवाचार को बढ़ावा देना है, जो समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें