पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, तीन गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में सर्फाबाद गांव के पास नाले में एक नाले में बोरे में बंद शव के मामले में पुलिस चौंका देने वाला खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी व एक अन्य के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या की गई थी। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

नोएडा जोन डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि 26 जून को सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के पास नाले में पुलिस को एक बोरे में बंद व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पप्पू पुत्र सिंघेश्वर सिंह उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इंदिरापुरम में मनीषा नामक महिला अपने पति पप्पू के साथ रहती थी। जिसका एक 13 वर्षीय और 2 वर्षीय बेटा है। उसकी मुलाकात पंकज सक्सेना पुत्र भूदेव सक्सेना निवासी फर्रुखाबाद जिले से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इसका पता पप्पू को चला तो वह मनीषा से मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर मनीषा ने निर्णय लिया कि वह पंकज के साथ रहेगी।

पहले पिलाई शराब, फिर दबाकर की हत्या
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मनीषा ने प्रेमी पंकज के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन इन लोगों ने पप्पू को शराब पिलाकर उसकी पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर नोएडा में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी मनीषा, उसके प्रेमी पंकज सक्सेना और हत्या में शामिल अतुल सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। अतुल सक्सेना सर्फाबाद गांव में रहता था। फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img