पार्क में शराब पीने से मना करने पर की थी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, आरोपी दबोचा

नोएडा। बिसरख थाना पुलिस ने स्टेलर जीवन सोसाइटी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में दो माह पहले हुई बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की घटना का मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि पार्क में शराब पीने से मना करने पर घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने मृतक का मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त अवैध तंमचा, 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए है।

पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्टेलर जीवन सोसाइटी निवासी 72 वर्षीय हरि प्रकाश भारत सरकार के गृह मंत्रालय से रिटायर हुए थे। 7 अगस्त को बुजुर्ग हरि प्रकाश पार्क में टहलने आए थे। इसी दौरान बाइक सवार ने वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचे हवा में लहराते हुए फरार हो गए थे। हत्या करने के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन घटना स्थल से साथ लेकर चला गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना का खुलास करने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया था। डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्टुबर को बिसरख थाना पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले शातिर आरोपी रानी गार्डन बी ब्लाक वीगा बौण्ड गीता कॉलोनी दिल्ली निवासी मलकीत सिह उर्फ लोलिया डान पुत्र वीर सिह को मोरफस सोसाइटी से जलपुरा की तरफ जाने वाले सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक तंमचा, 2 जिन्दा कारतूस और मृतक का घटना स्थल से ले जाया गया मोबाइल बरामद किया है।

800 सीसीटीवी कैमारों को खंगाला, 60 से अधिक लोगो से पूछताछ
डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ दर्जनो मुकदमें दर्ज है। पुलिस की 10 टीमें लगातार इस घटना का खुलास करने में लगी हुई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में पिछले 2 महीने में करीब 800 सीसीटीवी कैमारों को खंगाला और 60 से अधिक लोगो से पूछताछ की। उन्होने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पहले भी दिल्ली में कहासुनी होने पर पार्क में इसी तरह की मर्डर की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का स्कैच बनवाकर आरोपी के बारे में पता लगाया गया।

शराब पीने से मना करने पर मारी थी गोली
डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला कि करीब 2 महीने पहले यह सूरजपुर से गौर सिटी की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में खाने-पीने की रेहडी दिखायी दी थी। जहां से आरोपी ने पानी व नमकीन लेकर वही एक पार्क में सीट पर बैठकर शराब पीने लगा था। उसी सीट पर बैठे बुजुर्ग व्यक्ति ने उससे कहा कि यह पार्क है, यहां शराब मत पियो। इस पर आरोपी की बुजुर्ग से बहस हो गई। इस दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने आरोपी की शराब को गिरा दिया था। जिससे उसने गुस्से में आकर उस व्यक्ति के पीछे जाकर अपने तमंचे से उस बुजुर्ग व्यक्ति के सिर मे गोली मार दी थी और मृतक का मोबाइल उठा कर चला गया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img