Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा के चार पार्क जल्द बनेंगे खास

ग्रेटर नोएडा के चार पार्क जल्द बनेंगे खास
ग्रेटर नोएडा के चार बड़े पार्कों को जल्द ही खास तरीके से थीम बनाकर विकसित किया जाएगा। ये चार पार्क सिटी पार्क (सम्राट मिहिरभोज पार्क), चिल्ड्रेन पार्क, आयुर्वेदा पार्क और डी पार्क हैं।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के चार बड़े पार्कों को जल्द ही खास तरीके से थीम बनाकर विकसित किया जाएगा। ये चार पार्क सिटी पार्क (सम्राट मिहिरभोज पार्क), चिल्ड्रेन पार्क, आयुर्वेदा पार्क और डी पार्क हैं। बृहस्पतिवार को पांच कंपनियों ने इन पार्कों के लिए प्रस्तुतिकरण दिया।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि शहर में थीम आधारित कुछ अच्छे पार्क विकसित किए जाएं। इसके लिए फिलहाल चार पार्क (सिटी पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, आयुर्वेद पार्क और डी पार्क) चिंहित किए गए हैं। सिटी पार्क और ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डी पार्क को एक खास थीम पर बनाने की योजना है। इन दोनों ही पार्कों में रोजाना बड़ी तादात में लोग सैर-सपाटा के लिए आते हैं। उनको बड़ी सौगात मिल जाएगी। वहीं ओमीक्रॉन वन में चिल्ड्रेन पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा और रोजा याकूबपुर के पास आयुर्वेद पार्क बनाया जाएगा, जिसमें भारत देश की पुरानी चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद से जुड़े तमाम पहलुओं को उकेरा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को अमली-जामा पहनाने के लिए सीईओ के निर्देश पर एक कमेटी एसीईओ आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बनाई गई, जिसमें एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह भी बतौर सदस्य शामिल हैं। हाल ही में प्राधिकरण के उद्यान विभाग की एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट निकाल कर इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगा था। इन कंपनियों की तरफ से बृहस्पतिवार को एसीईओ आशुतोष द्विवेदी, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया। इन कंपनियों की तरफ से काफी आकर्षक डिजाइन प्रस्तुत की गई है। प्राधिकरण अब इन कंपनियों के प्रस्तुतिकरण के आधार पर डिजाइन और दरें तय कर बिड डॉक्यूमेंट बनाकर टेंडर निकालेगा। चयनित कंपनियां इन पार्कों को नई थीम पर विकसित करेंगी। इससे ग्रेटर नोएडावासियों को थीम पार्क का तोहफा जल्द मिलने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को प्रेजेंटेशन के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक वित्त विनोद कुमार, महाप्रबंधक नियोजन लीनू सहगल, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके सिंह, प्रभारी उद्यान नथौली सिंह, सहायक निदेशक बुद्ध विलास और सहायक मैनेजर गौरव बघेल सहित तमाम अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें