परिजनों के सामने 2 साल के मासूम को कुचलकर मार डाला

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन पिकअप वाहन ने एक 2 साल के मासूम को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने होशियारपुर में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक परिजनों हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद शव को सड़क से हटाया।

थाना सेक्टर 24 के होशियारपुर में रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन एक दो साल के मासूम अजीत को टक्कर मारकर फरार हो गया। परिजन गंभीर हालत में मासूम को नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव होशियारपुर की सड़क पर रख दिया और जमकर हंगामा काटा। सूचना पर एडीसीपी और एसीपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने ने किसी तरह परिजनों को सझमा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें सड़क से हटाया।

पिकअप वाहन चालक की तलाश जारी
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मां के सामने बेटी को कुचला
शनिवार को नोएडा सेक्टर 63 ए के बी ब्लॉक में घर के बाहर अपनी मां के साथ खेल रही एक छोटी बच्ची को कार ने कुचल दिया, जिसके बाद बच्ची को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img