दिल्ली

Delhi Crime: दिल्ली में नीरज बवाना गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो देख पुलिस भी हैरान

Delhi Crime: दिल्ली में नीरज बवाना गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो देख पुलिस भी हैरान

दिल्ली में क्रिसमस के जश्न के बीच आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। देर रात मुकरबा चौक पर की गई सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो को रोका, जिसे देखकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। जांच में गाड़ी के भीतर से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर राजधानी भर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त की गई थी। आउटर नॉर्थ जिले में जगह-जगह बैरिकेड लगाकर वाहनों की गहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुकरबा चौक पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम की नजर एक काले रंग की स्कॉर्पियो पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन को रुकवाकर तलाशी ली।

जैसे ही स्कॉर्पियो की जांच की गई, पुलिस के होश उड़ गए। गाड़ी पूरी तरह बुलेटप्रूफ थी और उसके अंदर से दो देसी कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत स्कॉर्पियो में सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान दीपक मान और अंकित उर्फ हनी के रूप में हुई, जो कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुलेटप्रूफ गाड़ी और हथियारों की बरामदगी यह संकेत देती है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि ये दोनों बदमाश किस मकसद से हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे थे और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो कहां से और किसके नाम पर हासिल की गई थी।

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और नीरज बवाना गैंग से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि राजधानी की सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

 

 

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players