Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

लोगों को अपनी शक्ति पहचान कर बदलनी होगी किस्मत : ऐश्वर्या पंडित

ऐश्वर्या पंडित
लोगों को अपनी शक्ति पहचान कर बदलनी होगी किस्मत : ऐश्वर्या पंडित

लोगों को अपनी शक्ति पहचान कर बदलनी होगी किस्मत : ऐश्वर्या पंडित

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पिंजौर 15 सितंबर : पिंजौर के संत निरंकारी सत्संग भवन में ऐश्वर्या पंडित का पहुंचने पर संत महापुरुषों ने जोरदार स्वागत किया। पिंजौर के मुखिया जगदीश राम ने भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा की पुत्रवधू ऐश्वर्या शर्मा का निरंकारी सत्संग भवन पिंजौर पहुंचने पर स्वागत किया।

ऐश्वर्या पंडित ने कहा की कालका का जितना विकास होना चाहिए था वह नहीं हो सका। यहां के लोगों ने बातचीत में बताया की यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। बच्चों के लिए खेल के मैदान नहीं हैं। जबकि कालका के लोगों को सब प्रकार की सुविधाएं मिलनी चाहिए।

कालका के बच्चे भी ओलंपिक में प्रदेश के साथ साथ देश का नाम रोशन कर सकते हैं। यहां के बच्चों को खेल की हर सुविधा मिलनी चाहिए ताकि हमारे बच्चे भी विश्व पटल पर कालका का नाम रोशन कर सकें।

खराब सड़कों के कारण रोजाना एक्सीडेंट हो रहे हैं। आप लोगों की वोट करने की शक्ति ही कालका की सूरत और सीरत बदल सकते हैं। कालका पहले ही पाँच साल पीछे चल रहा है। बाकी क्षेत्रों का विकास हो रहा है तो कालका का क्यों नहीं हो रहा।

अभी जो विधायक हैं उनको कालका की दिक्कतों से कोई सरोकार नहीं है। आपको उमीदवार के ट्रैक रिकार्ड को देख कर वोट करना चाहिए। आप शक्ति रानी शर्मा जो मेरी माता हैं उनका ट्रैक रिकार्ड देख लें। अगर आप कालका का विकार वास्तव में चाहते हैं तो आपको शक्ति रानी को अपनी वोट की शक्ति से जितना होगा।

ऐश्वर्या पंडित ने कहा की जिस तरह से आज निरंकारी मिशन देश-विदेश में काम कर रहा है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। निरंकारी मिशन के लोक भलाई कामों की जितनी भी बात करूं वह कम है। मैं आज अपने आप पर गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं आज पिंजौर संत निरंकारी सत्संग भवन में आकर संतों-महापुरुषों के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मैं 2014 में भी मुझे इसी रूप में आशीर्वाद लेने मौका मिला था। उन्होंने कहा कि इस बार आप हमें मौका दे यदि हम विधानसभा जीत करते हैं तो मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि कालका को नई ऊंचाई पर ले कर जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *