उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में बस और कैंटर की टक्कर, वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे चार यात्री घायल

Hapur : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 3 बजे बुलंदशहर से हापुड़ जाने वाली रोड पर ग्राम ईमटोरी कोल्ड स्टोर के पास हादसा एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस यूपी 85 एफटी 7473 फिरोजाबाद से यात्रियों को लेकर वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे कैंटर संख्या यूपी 85 जीटी 2169 ने बस में टक्कर मार दी। कैंटर को चालक सोनू पुत्र हरपाल सिंह निवासी मथुरा चला रहा था।

इस हादसे में कैंटर चालक सोनू और बस में सवार सुखवीर पुत्र दाता राम उम्र करीब 55 वर्ष, सुदामा पुत्र नारायण उम्र करीब 68 वर्ष, रामशरण पुत्र कृष्ण निवासी फिरोजाबाद समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाने का काम शुरू कर दिया है। हादसे के बाद यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हुई और मार्ग पर आवागमन सुचारु है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button