उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने सुबह 8 बजे तिरंगा फहराया। समारोह में एसीईओ सुनील कुमार सिंह, श्रीलक्ष्मी वीएस और प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज, मंथन और केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि देश को अशिक्षा, गरीबी और सामाजिक असमानता से मुक्ति दिलाने की जरूरत है। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने राष्ट्र नायकों के सपनों को पूरा करने का आह्वान किया। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कर्मचारियों से सीमित संसाधनों में कार्य करने और मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया के सदुपयोग पर भी जोर दिया। ग्रेनो वेस्ट कार्यालय में एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी गुंजा सिंह ने अलग से ध्वजारोहण किया।

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में रहकर कार्य करने का अवसर मिला है। हमें पूरी मेहनत और लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ग्रेटर नोएडा एक मिनी इंडिया की तरह है। देश भर से लोग यहां आकर एक टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं। सभी एसीईओ ने सीईओ एनजी रवि कुमार के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए ग्रेटर नोएडा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए स्टाफ के साथ संकल्प लिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक व ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने समारोह को संबोधित किया। इससे पहले सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज, मंथन और केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहलगाम अटैक के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। छात्राओं ने देश पर हुए आतंकी हमलों का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के शौर्य पर भी प्रस्तुति दी। प्राधिकरणकर्मी की बेटी तितली रानी ने सभी को मेहनत और इमानदारी से कार्य करने की सीख दी। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img