Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर ठगों की नई चाल, पार्ट-टाइम जॉब ऑफर देकर युवती से 3.98 लाख रुपये की ठगी

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपीवाड़ा निवासी युवती श्रुति गोयल को टेलीग्राम पर रेस्टोरेंट रिव्यू का पार्ट-टाइम जॉब ऑफर देकर ठगों ने करीब 3.98 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

श्रुति गोयल ने बताया कि 6 और 7 अक्टूबर को टेलीग्राम पर कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया। ठगों ने घर बैठे रेस्टोरेंट रिव्यू का आसान पार्ट-टाइम काम ऑफर किया, जिसमें अच्छी कमाई का लालच दिया। झांसे में आकर श्रुति ने काम स्वीकार कर लिया। इसके बाद ठगों ने झांसी में उनके बताए गए कई बैंक खातों में कुल 3.98 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पैसे भेजने के बाद ठगों का संपर्क पूरी तरह टूट गया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स, टेलीग्राम आईडी और अन्य प्लेटफॉर्म्स से आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। ऐसी ठगी के मामलों में अक्सर झांसी-मेरठ बेल्ट से जुड़े गिरोह सक्रिय रहते हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें