Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पांच अगस्त को इनसो सिरसा में मनाएगी 22वां स्थापना दिवस – दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला
पांच अगस्त को इनसो सिरसा में मनाएगी 22वां स्थापना दिवस – दिग्विजय चौटाला

पांच अगस्त को इनसो सिरसा में मनाएगी 22वां स्थापना दिवस – दिग्विजय चौटाला

*इनसो स्थापना दिवस पर हजारों छात्र होंगे शामिल, विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे युवा

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 23 जुलाई । जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि पांच अगस्त को छात्र संगठन इनसो अपना 22वां स्थापना दिवस सिरसा में मनाएगा। उन्होंने कहा कि इनसो स्थापना दिवस को एक पर्व के रूप में मनाया जाएगा और जिसमें जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला सहित अनेक दिग्गज राजनेता युवाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इनसो के इस महापर्व में हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात आदि प्रदेशों से भी छात्र संगठन के हजारों छात्र शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में युवा हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा भी तय करेंगे क्योंकि चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम होती है।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक न केवल विद्यार्थियों के हितों की लड़ाई लड़ी है बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी बखूबी से निभाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ देवीलाल के गरीब, कमेरे को शिक्षा, स्वास्थ्य आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुविधाएं देने के सपनों को साकार करने की दिशा में इनसो ने काम किया है। दिग्विजय ने इनसो के 21 वर्ष की पृष्ठभूमि में नेत्रदान, रक्तदान, पौधारोपण जैसे सामाजिक क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का भी विस्तृत उल्लेख किया।

छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनावों को लेकर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी व राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रत्यक्ष चुनाव करवाए जा सकते है तो हरियाणा में क्यों नहीं? उन्होंने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव न करवाकर बीजेपी अपनी कमजोरी छिप्पा रही है क्योंकि भाजपा का एबीवीपी संगठन इनसो के मुकाबले काफी कमजोर है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *