Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Crime: नोएडा थाना सेक्टर 126 पुलिस का बड़ा खुलासा, अवैध संबंध के चलते साढ़ू की हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझा

noida sector 126 murder, illegal relationship murder case

Noida Crime: नोएडा थाना सेक्टर 126 पुलिस का बड़ा खुलासा, अवैध संबंध के चलते साढ़ू की हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझा

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध संबंधों के चलते साढ़ू अजय मुखिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसे आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया। इस मामले में सेक्टर 126 थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी रामवचन, उसके साढ़ू साजन और ई-रिक्शा चालक अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रामवचन और साजन ने पहले अजय को शराब पिलाई और फिर मौका पाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और रायपुर इलाके में शव को मिट्टी में दबा दिया। इस पूरे घटनाक्रम में ई-रिक्शा चालक अशोक ने आरोपियों का साथ दिया और शव को ठिकाने लगाने में मदद की। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी शव को अशोक के ई-रिक्शा में डालकर दूसरे स्थान पर ले जाने की फिराक में थे ताकि सबूत मिटाए जा सकें, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की सक्रियता के चलते पूरे मामले का खुलासा हो गया।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रारंभिक जांच और आरोपियों से पूछताछ में यह साफ हुआ है कि हत्या का कारण अवैध संबंध था, जिसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस खुलासे के बाद इलाके में फैली सनसनी के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है और यह संदेश गया है कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून से बच नहीं सकते।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें