Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: शादी का झांसा देकर कंपनीकर्मी से दुष्कर्म का मामला

Noida Crime: शादी का झांसा देकर कंपनीकर्मी से दुष्कर्म का मामला

नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित पीजी में रहने वाली युवती ने दिल्ली निवासी कंपनीकर्मी युवक जलज प्रताप सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात बुलंदशहर निवासी जलज प्रताप सिंह से हुई। दोस्ती और प्रेम प्रसंग के बाद, युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और पीजी बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता कई माह से युवक से शादी करने की मांग कर रही थी, लेकिन युवक अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि थाना स्तर पर सुनवाई न होने के कारण कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

फेज-3 थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें