राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Shooter Attack: अंतरराष्ट्रीय शूटर पर जानलेवा हमला, कार सवार बदमाशों ने किया पीछा, टक्कर और फायरिंग का आरोप

Noida Shooter Attack: अंतरराष्ट्रीय शूटर पर जानलेवा हमला, कार सवार बदमाशों ने किया पीछा, टक्कर और फायरिंग का आरोप

नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक अंतरराष्ट्रीय शूटर पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि बोलेरो कार सवार बदमाशों ने करीब आधा किलोमीटर से अधिक दूरी तक उनकी कार का पीछा किया, पीछे से दो बार टक्कर मारी और कार न रोकने पर फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की घटना से इनकार किया है और इसे केवल वाहन टक्कर का मामला बताया है।

पीड़ित की पहचान सेक्टर-168 निवासी शिवम ठाकुर पुत्र अरुण कुमार ठाकुर के रूप में हुई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटर हैं। शिवम ठाकुर अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। घटना के समय वह बुधवार रात करीब 12 बजे अपने माता-पिता से मिलने के लिए कुलेसरा गांव स्थित अपने घर जा रहे थे।

शिवम ठाकुर के मुताबिक, जैसे ही वह कुलेसरा गांव के पुश्ते पर पहुंचे, तभी एक बोलेरो कार में सवार कुछ संदिग्ध युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने अपनी ग्रैंड विटारा कार की रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें रोकने के इरादे से पीछे से उनकी कार में दो बार जोरदार टक्कर मारी। इसके बावजूद जब उन्होंने कार नहीं रोकी तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुश्ते से उनके घर की दूरी करीब 700 मीटर बताई जा रही है। जैसे ही वह किसी तरह घर के पास पहुंचकर रुके, बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद शिवम ठाकुर ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अगले दिन कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई। शिवम का आरोप है कि इसके बाद न तो कोई पुलिस अधिकारी दोबारा मौके पर पहुंचा और न ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर पीड़ित ने गुरुवार को एसीपी सेंट्रल नोएडा से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

वहीं ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बोलेरो द्वारा पीछे से कार में टक्कर मारने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच के आधार पर जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players