Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

नोएडा पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेन्टर का खुलासा,फर्जी वेबसाइट बनाकर करते थे ठगी, 21 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेन्टर का खुलासा,फर्जी वेबसाइट बनाकर करते थे ठगी, 21 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने नामी ई-कामर्स कंपनियों के माध्यम से सामान बेचने का झांसा देकर फर्जी सर्टिफिकेट बेचने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना समेत 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें 16 पुरुष एवं पांच महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के पास से 12 डेस्कटॉप, 12 लैपटॉप, 12 कीबोर्ड, 12 माउस, छह सीपीयू, टैब, 28 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपित पिछले ढाई वर्ष से किराये की बिल्डिंग में ठगी कर रहे थे। अबतक एक हजार लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं। आरोपित अधिकांश रूप से एनसीआर के बाहर और गैर राज्य के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। जिससे वह यहां आकर कोई शिकायत ना कर सके। सभी फर्जी सर्टिफिकेट एवं अन्य डाटा ठग कंपनी के निदेशक जोगेंद्र, गुंजन कात्याल व आकाश शर्मा द्वारा तैयार कर अपने कर्मचारियों को भेजा जाता था।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि साइबर हेल्प डेस्क पर पिछले कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि सेक्टर-63 डी-247/01 स्थित इन्फोबीम साल्यूशंस नाम की एक कंपनी नामी ई-कामर्स कंपनियां जैसे नायका, ईबे, मिंत्रा, ईटसे आदि के नाम से जाली सर्टिफिकेट बनाकर विक्रेताओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। ठगी का शिकार हुए श्रुति चौधरी, रश्मि गर्ग, अनुज तिवारी, यशा तैमूरी ने इस मामले की शिकायत सेक्टर-63 कोतवाली में दी थी। सूचना पर सर्टिफिकेट की प्रमाणिकता के संबंध में संबंधित ई-कामर्स कंपनियों को ई-मेल भेजकर जानकारी मांगी गई तो नामी कंपनियों ने कोई भी सर्टिफिकेट जारी करने से इनकार किया। ठगी करने वाली कंपनी को अपना अधिकृत पार्टनर नहीं बताया। ठग कंपनी विक्रेताओं से पैसे लेकर नामी कंपनी का भी नाम खराब कर रही थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *