Breaking: Haryana Election से पहले मशहूर भजन गायक Kanhaiya Mittal कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

Breaking: Haryana Election से पहले मशहूर भजन गायक Kanhaiya Mittal कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया मित्तल का गाना ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’ चर्चित हुआ था। कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच कन्हैया मित्तल ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने कहा, ‘एक दोस्त का फोन आया. मैंने उनसे अपने मन की बात कही. मैंने कहां कि हो सकता है मैं कांग्रेस जॉइन करूं. मुझे लगता है कि सनातन की बात करने वाला सिर्फ एक दल न हो. हर दल से सनातन की बात होनी चाहिए.

हर किसी की मदद करने के लिए सभी दल से बात होनी चाहिए. कन्हैया मित्तल ने कहा, ‘बीजेपी से मेरा ऐसा कोई मतभेद या मनभेद नहीं है. कुछ लोग कह रहे हैं कि टिकट नहीं मिला पंचकूला से. इस वजह से कांग्रेस जॉइन कर रहे है. ऐसा नहीं है. टिकट मेरे लिए बड़ी बात नहीं है. मेरी दोस्ती सभी से हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि बीजेपी को वोट दो. मैंने कहां जो राम मंदिर के लिए काम करे, जो सनातन का साथ दे, उसके लिए काम करो.

मैं बीजेपी में कभी मूलरूप से था भी नहीं. हां, ऊपर से मुझे बुलाया जाता था. योगी आदित्यनाथ हमारे गुरू हैं. आज भी है और कल भी रहेंगे, चाहे मैं किसी भी पार्टी में जाऊं, उससे फर्क नहीं पड़ता. कांग्रेस में जाने का मेरा मन है. कांग्रेस जॉइन करने की जानकारी जल्द शेयर करूंगा.’

 

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img