Independance Day: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्माल स्टेप फाउंडेशन और वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच ने स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और पूर्व विधायक नसीब सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, बच्चों को हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, साथ ही लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की.

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से देश में एक सा कानून हो, एक सा सविधान हो, सभी धर्म के लिए एक कानून हो इसपर जोर दिया हो. आयोजको ने बताया की 78 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्माल स्टेप फाउंडेशन और वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंचसांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र 100 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img