उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण पर सैकड़ों किसानों ने किया प्रदर्शन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर किसानों पर रोकने की कोशिश। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि प्राधिकरण के साथ वार्ता के बाद ही किसान यहां से हटेंगे। दोपहर बाद तक किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री की अगुवाई में एक बैठक किसानों के साथ हुई। जिसमें किसानों की मांगों पर चर्चा की गई।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर द्वारा कथित रुप से मांगे गए पैसों की बात रखी। जिस पर प्राधिकरण ने आश्वन दिया कि जल्द ही कोई एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने सेक्टर-145 , 146 में आबादी के प्लाट लागने की बात की। प्राधिकरण ने कहा कि जल्द ही वहां प्लाट लगाए जाएंगे। इसके साथ गांवों के विकास को लेकर चर्चा की गई। किसानों ने हाइ पावर कमेटी के बाद उनकी मांगों पर क्या किया जा रहा है उसकी रिपोर्ट मांगी। प्राधिकरण ने स्टेटस रिपोर्ट बताई। किसानों ने 10 प्रतिशत आबादी के प्लाट, 64.7 प्रतिशत की दर से मुआवजा , आबादी जैसी है वैसी छोड़ी जाए आदि पर बातचीत की। साथ ही कहा कि आबादी की जमीन को अवैध बताकर किसानों और ग्रामीणों को परेशान न किया जाए। गढ़ी चौखंडी में अवैध निर्माण पर किसानों के खिलाफ लिए एक्शन पर भी प्राधिकरण ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मामले का निपटारा किया जाएगा।

वीडियो बनाकर किया था वायरल
इसलिए क्योंकि किसान ने प्राधिकरण के एक अधिकारी की ओर से मांगे गए पैसे नहीं दिए। सुखवीर खलीफा ने इसका एक वीडियो बनाकर वायरल भी किया था। इसके अलावा 10 प्रतिशत आबादी के प्लाट, 64.7 प्रतिशत की दर से मुआवजा , आबादी जैसी है वैसी छोड़ी जाए आदि मांगों को लेकर प्राधिकरण का स्टेटस रिपोर्ट क्या है उस पर बातचीत की जाएगी। साथ ही हाईपावर कमेटी की सिफारिशों को कब तक लागू किया जाएगा इस पर बातचीत की जाएगी।

सैकड़ों की संख्या में रहेंगे किसान
प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसानों के रहने की उम्मीद है। ऐसे में प्राधिकरण परिसर के अलावा बाहर भारी पुलिस बल की तैनात किया जाएगा। बता दे इससे पहले भी किसान लगातार प्राधिकरण पर प्रदर्शन करते रहे है। वहीं शनिवार को किसानों ने औद्योगिक विकास मंत्री से भी बातचीत की थी। जिसमें उनको मांगों को लेकर आश्वासन मिल चुका है। सुखवीर खलीफा ने कहा कि प्राधिकरण की ये तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही भ्रष्ट अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img