Delhi Double Murder: दिल्ली के तिलक नगर में चाकू से वार कर दो दोस्तों की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Delhi Double Murder: दिल्ली के तिलक नगर में चाकू से वार कर दो दोस्तों की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक पार्क में हुए हमले में दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात की सूचना मिलते ही ख्याला और तिलक नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राथमिक जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली के ख्याला बी ब्लॉक में एक ही गली में अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे। दोनों गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ समय बिताते थे। दोनों ही विवाहित थे और उनके बच्चे भी हैं। लेकिन बीती रात न जाने क्या हुआ कि पार्क में मुलाकात के दौरान दोनों के बीच इतना बड़ा झगड़ा हो गया, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

पुलिस के अनुसार, झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से कई वार किए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। संदीप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और पहले जिम ट्रेनर भी रह चुका था, जबकि आरिफ का पेशा फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। झगड़े की असल वजह अभी सामने नहीं आई है। न ही यह साफ हो पाया है कि झगड़ा अचानक हुआ या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र में पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और पार्क से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img