Surajkund Mela 2025: सूरजकुंड मेले में श्रीलंकाई कलाकारों की फेस पेंटिंग का जादू

Surajkund Mela 2025: सूरजकुंड मेले में श्रीलंकाई कलाकारों की फेस पेंटिंग का जादू

रिपोर्ट: संदीप चौहान

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला 2025 अपने पूरे रंग में नजर आ रहा है, जहां देश-विदेश की कला और संस्कृति को एक मंच मिल रहा है। इस बार मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी है श्रीलंका से आई सुमेधा और उनकी टीम की अनूठी फेस पेंटिंग कला। लोग बड़ी संख्या में उनके स्टॉल पर पहुंच रहे हैं और अपने चेहरे पर रंग-बिरंगी आकृतियां बनवा रहे हैं। श्रीलंकाई कलाकारों का दावा है कि उनकी फेस पेंटिंग 24 घंटे से अधिक टिकती है और इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता। बस पसंदीदा तस्वीर या आकृति दिखानी होती है, और कलाकार उसे हूबहू चेहरे पर उकेर देते हैं।

सुमेधा की टीम ने अपने पारंपरिक नृत्य भी प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। फेस पेंटिंग और डांस का यह अनोखा संगम मेले में हर किसी का ध्यान खींच रहा है। हर दिन 50 से 70 लोग इस अनूठी कला का अनुभव लेने उनके स्टॉल पर पहुंच रहे हैं। एक पेंटिंग बनाने में महज 10 से 15 मिनट का समय लगता है। हर साल आयोजित होने वाला सूरजकुंड मेला भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों की कला, संस्कृति और परंपरा को मंच प्रदान करता है। इस बार श्रीलंका की टीम ने अपनी फेस पेंटिंग कला से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img