दिल्ली

PUC Mandatory Delhi: दिल्ली में PUC बिना फ्यूल नहीं, पेट्रोल पंपों पर आज से सख्त नियम लागू

PUC Mandatory Delhi: दिल्ली में PUC बिना फ्यूल नहीं, पेट्रोल पंपों पर आज से सख्त नियम लागू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है। 18 दिसंबर से राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट दिखाए किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। इस नियम के तहत टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर सभी वाहनों के लिए यह अनिवार्य किया गया है।

आज सुबह 8 बजे से ही पेट्रोल पंपों पर यह नियम लागू कर दिया गया। वाहन चालकों को पेट्रोल या डीजल लेने से पहले अपना PUC सर्टिफिकेट दिखाना होगा, जिसे पंप कर्मचारियों द्वारा जांचा जाएगा। जो वाहन चालक सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाएंगे, उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा और उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।

टॉप स्टोरी टीम ने प्रीत विहार स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों से बातचीत की। कई वाहन चालक सुबह-सुबह अपने वाहनों के साथ पहुंचे और पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा सर्टिफिकेट की जांच के बाद ही ईंधन मिला। पेट्रोल पंप पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है, और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के कुछ कर्मचारियों को भी निगरानी के लिए लगाया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती और दिल्ली की हवा को साफ रखने में मदद करेगा।

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने वाले निखिल ने बताया कि सुबह 9 बजे से उन्होंने अपना पॉल्यूशन सेंटर खोला और 11 बजे तक करीब 35 PUC सर्टिफिकेट बन चुके थे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर पूरे दिन में जितने सर्टिफिकेट बनते हैं, उतने केवल दो घंटे में बन गए। पेट्रोल पंपों पर सख्ती के कारण लोगों की कतार लगातार बढ़ रही है।

पेट्रोल लेने आए जय ने बताया कि उनका PUC सर्टिफिकेट समाप्त हो चुका था और उन्हें पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। इसी तरह सतीश नामक वाहन चालक को भी बिना PUC पेट्रोल नहीं मिला और उन्हें पहले सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कहा गया।

दिल्ली परिवहन विभाग के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच मैन्युअल तरीके से की जा रही है। वाहन चालकों से मौखिक पूछताछ कर सर्टिफिकेट दिखाने को कहा जा रहा है। अब तक करीब तीन गाड़ियों को पकड़ा गया है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि पहले पॉल्यूशन करवाएं, उसके बाद ही उन्हें पेट्रोल या डीजल मिलेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players