Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा एक्सप्रेसवे, नोएडा: अंडरपास की छत को चौड़ा कर एक और लेन जोड़ी जाएगी, ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर

नोएडा एक्सप्रेसवे, नोएडा: अंडरपास की छत को चौड़ा कर एक और लेन जोड़ी जाएगी, ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर
नोएडा में अब लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-18 से जीआईपी की ओर जाने वाले यू-टर्न को चौड़ा किया जाएगा

अमर सैनी

नोएडा एक्सप्रेसवे, नोएडा।नोएडा में अब लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-18 से जीआईपी की ओर जाने वाले यू-टर्न को चौड़ा किया जाएगा। यह यू-टर्न सेक्टर-18 अंडरपास की छत है। यानी अंडरपास की छत को चौड़ा करके एक और लेन जोड़ी जाएगी। ताकि दोनों तरफ जाम न लगे और वाहन आसानी से टर्न लेकर सेक्टर-18 से जीआईपी की ओर जा सकें। बताया जा रहा है कि इसके लिए कंसल्टेंट कंपनी का चयन किया जाएगा। जल्द ही इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

सेक्टर-16ए फिल्म सिटी और दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक जिसे गार्डन गैलेरिया या जीआईपी मॉल जाना होता है। पीक ऑवर्स में सेक्टर-18 से नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले ट्रैफिक की वजह से रोजाना हजारों वाहन चालकों को इस यू-टर्न पर जाम का सामना करना पड़ता है। वाहनों के भारी लोड की वजह से आधा किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है। चूंकि यहां वाहनों को अंडरपास की स्लिप रोड से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में इस ट्रैफिक में डीएससी रोड पर जाने वाले लोग भी जाम में फंस जाते हैं। नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक ने बताया कि एक और लेन बनने से यहां लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। इसके लिए कंसल्टेंट कंपनी का चयन किया जाएगा। कंपनी अंडरपास की ऊंचाई के हिसाब से मॉडल बनाएगी। जिसके बाद यहां स्लैब बिछाने का काम किया जाएगा।

पहले कराया गया सर्वे
फिजिबिलिटी सर्वे में सामने आया कि अगर इस अंडरपास के ऊपर की छत को चौड़ा कर दिया जाए तो यहां से वाहन बिना जाम के गुजर सकेंगे। इससे जाम की समस्या नहीं होगी। समस्या यह है कि यह स्लैब अंडरपास के ऊपर बिछाई जानी है, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी। ऐसे में कंसल्टेंट कंपनी अंडरपास की ऊंचाई की माप के हिसाब से इसका डिजाइन तैयार करेगी। डिजाइन को आईआईटी भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें