Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के शशि गार्डन में बीड़ी विवाद में युवक की डंडे से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shashi Garden murder, Delhi bidi dispute murder, Pandav Nagar murder case

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के शशि गार्डन में बीड़ी विवाद में युवक की डंडे से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र के शशि गार्डन में 16 दिसंबर की रात एक दर्दनाक हत्या की घटना सामने आई। विवाद का कारण मामूली सा था—बीड़ी। जानकारी के अनुसार गली नंबर 10, जवाहर मोहल्ला, शशि गार्डन निवासी 28 वर्षीय दीपक का बीड़ी को लेकर मनोज नामक व्यक्ति से विवाद हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी मनोज ने पास रखे बांस के डंडे से दीपक पर बेरहमी से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीसीपी ईस्ट अभिषेक धानिया ने बताया कि 17 दिसंबर की रात 1:24 बजे पांडव नगर पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि शशि गार्डन बस स्टैंड, हनुमान मंदिर के पास एक शख्स खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक गंभीर रूप से घायल था और उसे पहले ही पीसीआर वैन से एलबीएस अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई, जिसकी चिकित्सा जांच में उसके माथे और दाहिनी आंख/चेहरे पर गंभीर चोटें पाई गईं।

पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल में गहन निरीक्षण किया। एफएसएल और क्राइम टीम ने मौके से सबूत जुटाए। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी मनोज (32), निवासी जवाहर मोहल्ला शशि गार्डन, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मनोज ने हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि विवाद के दौरान दीपक ने उसे धमकाया और गर्दन पकड़ ली, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने बांस की डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक के परिवार में दो बड़े भाई और एक छोटा भाई हैं। मृतक के भाई का आरोप है कि हत्या में तीन लोग शामिल थे और सभी स्थानीय निवासी हैं। मृतक के दोनों बड़े भाई का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे जेल में बंद हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें