उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक विनोद कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, लोकायुक्त ने भेजा नोटिस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक विनोद कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, लोकायुक्त ने भेजा नोटिस

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा विकास प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक विनोद कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद लोकायुक्त ने विनोद कुमार को नोटिस जारी किया है।

Related Articles

सूत्रों के अनुसार, शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि विनोद कुमार के पास लखनऊ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित कई शहरों में संपत्तियां हैं, जिनकी जानकारी उन्होंने अपने विभाग को नहीं दी है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विनोद कुमार की तैनाती की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद वह अब भी नोएडा विकास प्राधिकरण में वित्त नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं।

लोकायुक्त ने मांगा जवाब

लोकायुक्त ने प्रारंभिक जांच के लिए विनोद कुमार से जवाब मांगा है। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है। यह मामला नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

RRB NTPC UG Admit Card 2025: जारी हुई आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि, जल्द डाउनलोड करें एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप

Related Articles

Back to top button