Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: किसानों ने तहसील में दी मांगों का ज्ञापन, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Noida: किसानों ने तहसील में दी मांगों का ज्ञापन, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

नोएडा। दनकौर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) की ओर से तहसील सदर में एक पंचायत आयोजित की गई। इस पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष वेदपाल शर्मा ने की, जबकि संचालन कपिल नागर एडवोकेट और अध्यक्षता रामकुमार शर्मा ने संभाली।

पंचायत के दौरान किसानों ने अपनी 10 मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उन्हें बार-बार गुमराह किया जा रहा है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिले के प्रमुख किसान नेता पंकज शर्मा, जयवीर कसाना, धीरज प्रमुख, बॉबी नागर, डॉक्टर ओम प्रकाश, दिनेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुंदर शर्मा, गजराज नागर, सुबोध भाटी, कुलदीप और विजेंद्र चौहान सहित कई अन्य किसान और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट जवाब देने और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें