उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में भाजपा का विकसित भारत-जी-राम-जी अभियान

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में भाजपा ने ‘विकसित भारत-जी-राम-जी जन जागरण अभियान’ शुरू किया है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने इसे ग्रामीण रोजगार को विकास से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस अभियान के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी, जबकि किसानों को 60 दिनों की अतिरिक्त मजदूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। पारदर्शिता के लिए एआई आधारित प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।

सांसद डॉ भोला सिंह और जिला प्रभारी बसंत त्यागी सोमवार को बीजेपी जिला कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की गारंटी दी गई है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, फसल बुवाई और कटाई के प्रमुख मौसम में वर्ष में अधिकतम 60 दिनों तक ‘वीबी जी-राम-जी’ के कार्यों को कानूनी रूप से रोका जाएगा।

इस प्रावधान से किसानों को 60 दिनों की अतिरिक्त मजदूरी सुरक्षा मिलेगी, जिससे कुल 185 दिनों के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित होगी। सांसद ने बताया कि रोजगार सृजन के लिए 260 से अधिक कार्यों को चार प्रमुख क्षेत्रों- जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संपत्ति निर्माण और जलवायु संरक्षण में केंद्रित किया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img