राज्यउत्तर प्रदेश

Noida International Airport: Noida International Airport ने चुना Mann Fleet को मोबिलिटी पार्टनर, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधाएं

Noida International Airport: Noida International Airport ने चुना Mann Fleet को मोबिलिटी पार्टनर, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधाएं

नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने Mann Fleet Partners Limited को अपना आधिकारिक मोबिलिटी सर्विस पार्टनर चुना है। इस साझेदारी के तहत कंपनी एयरपोर्ट पर यात्रियों और कर्मचारियों के लिए ग्राउंड ट्रांसपोर्ट की आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

समझौते के अनुसार Mann Fleet एयरपोर्ट पर कई तरह की सेवाएं संचालित करेगी। इसमें एक्सक्लूसिव रेंटल कार सर्विस शामिल है, साथ ही यात्रियों के लिए अलग पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें एयरपोर्ट के अंदर कम चलना पड़े। इंट्रा-टर्मिनल बस शटल सेवा एयरपोर्ट कैंपस के अंदर आने-जाने के लिए बसें चलाएगी, जबकि इंट्रा-सिटी शटल सेवा एयरपोर्ट को शहर के प्रमुख स्थानों जैसे परिचौक, बॉटेनिकल गार्डन और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ेगी। भविष्य में और रूट्स को भी जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को आसान और तेज कनेक्टिविटी मिल सके।

इस मौके पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के CEO Christoph Schnellmann ने कहा, “बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा किसी भी वर्ल्ड-क्लास एयरपोर्ट के लिए अनिवार्य है। Mann Fleet के साथ यह साझेदारी यात्रियों और कर्मचारियों की यात्रा को सरल, सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी।”

Mann Fleet के मैनेजिंग डायरेक्टर Amrit Mann ने कहा, “यह साझेदारी हमारी क्षमता और अनुभव का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य यात्रियों और कर्मचारियों के लिए एक भरोसेमंद, ग्राहक-केंद्रित मोबिलिटी सिस्टम तैयार करना है।”

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इस व्यवस्था से पहले से मौजूद समझौते और मजबूत होंगे। हाल ही में एयरपोर्ट ने ट्रांसपोर्टेशन सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन, दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, हरियाणा रोडवेज और उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के साथ एमओयू भी किए हैं। इन सभी प्रयासों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधा दोनों में सुधार होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players