Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Fake Call Center: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, NRI को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार

Noida Fake Call Center

Noida Fake Call Center: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, NRI को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह विदेशों में रहने वाले NRI को निशाना बनाकर नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिचार्ज और सब्सक्रिप्शन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह की महिला मास्टरमाइंड तनिष्का सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ा प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों से संपर्क करते थे और सब्सक्रिप्शन या रिचार्ज के नाम पर 100 से 300 डॉलर तक की रकम वसूलते थे। ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई जाती थी, जिनमें लाखों रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन बैंक खातों को सीज कर दिया है।

डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना फेस-1 पुलिस को इस फर्जी कॉल सेंटर की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया। मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप, आईपैड, भारी संख्या में मोबाइल फोन और ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बरामद उपकरणों का इस्तेमाल कॉल सेंटर संचालन और विदेशी नागरिकों से संपर्क के लिए किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को चला रहे थे और विदेशों में रहने वाले लोगों को तकनीकी जानकारी के अभाव का फायदा उठाकर ठगी का शिकार बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। थाना फेस-1 पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें