उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसानों को मिले 6 फीसद के आबादी प्लाट, लंबे समय से थी मांग

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में किसानों को 6 फीसद के आबादी प्लाट बृहस्पतिावर को मिल गए है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से प्लाट का आवंटन पत्र सौंपने के लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर को बुलाया गया। विधायक की मौजूदगी में किसान प्लाट पाकर खुश दिखे। लंबे समय से किसान प्लाट की मांग कर रहे थे। उनकी जमीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण की गई थी।
विधायक बोले भाजपा किसानों की हितैषी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों को संबोधित करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। हमेशा भाजपा ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग का प्रमुखता से हल कराया जा रहा है। जिन किसानों को प्लाट नहीं मिले है जल्द ही उनको भी प्लाॅट मिलेगा।

लंबे समय से थी मांग

सूरजपुर के किसान 6 फीसद प्लाट की पिछले कई सालों से मांग कर रहे थे। उनकी मांग को दादरी विधायक द्वारा शासन में भी उठाया गया। किसानों का कहना है कि प्लाट पाकर उन्होंने राहत की सांस ली है। उनके जीवन यापन के लिए इस प्लाट का मिलना जरूरी था। उनकी जमीन अधिग्रहण होने के बाद प्लाट उनकी आय का साधन बनेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img