Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: विधायक प्रमिला टोकस ने वसंत गांव में पानी के बोर का उद्घाटन किया, जनता ने किया धन्यवाद

विधायक प्रमिला टोकस ने वसंत गांव में पानी के बोर का उद्घाटन किया, जनता ने किया धन्यवाद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आरके पुरम इलाके के वसंत गांव जाटव मोहल्ला में पानी की समस्या का समाधान हो गया है। विधायक प्रमिला टोकस ने गांव में पानी के बोर का उद्घाटन किया, जिससे गांव के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर आप पार्टी के नेता धीरज टोकस भी मौजूद थे। वसंत गांव जाटव मोहल्ला के लोगों ने विधायक प्रमिला टोकस का धन्यवाद किया और कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी राहत है। गांव में पानी की समस्या का समाधान होने से लोगों को अपने दैनिक जीवन में आसानी होगी।

विधायक प्रमिला टोकस ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है और वे इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि पानी के बोर का उद्घाटन गांव के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा है और इससे उनकी जीवनशैली में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पूरे वसंत गांव में ऐसे 4 बोर का उद्घाटन किया जाएगा जिनमें से तीन पानी के बोर का उद्घाटन किया जा चुका है एक बर का करना बाकी है। इन पानी के बोर के हो जाने के बाद पूरे वसंत गांव में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी । इस अवसर पर धीरज टोकस ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे गांव के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने विधायक परमिला टोकस को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *