राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Gang War: डेढ़ साल में दोनों हत्याओं से हिला लुक्सर गांव, दिनदहाड़े हुई नितिन की हत्या

Noida Gang War: डेढ़ साल में दोनों हत्याओं से हिला लुक्सर गांव, दिनदहाड़े हुई नितिन की हत्या

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में हुई खौफनाक गैंगवार ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। मंगलवार को दिनदहाड़े नितिन नागर (30) को गोली मारकर और चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह हत्या डेढ़ साल पहले हुई विनय की हत्या के सिलसिले में हुई प्रतिशोध की कहानी सामने ला रही है।

करीब डेढ़ साल पहले लुक्सर गांव में हुए विवाद में विनय की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में नितिन नागर मुख्य आरोपी था। जमानत पर बाहर आए नितिन की मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर की अदालत में गवाही होनी थी, लेकिन कोर्ट पहुंचने से पहले ही उसे दिनदहाड़े गोली मारकर और चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया।

मामले के अनुसार, दोनों हत्याओं की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई। नितिन और विनय दोनों बैटरी सप्लाई का काम करते थे और इसी कारोबार को लेकर विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। डेढ़ साल पहले विनय की हत्या में नितिन मुख्य आरोपी था, जबकि अब उसी नितिन को उसकी पत्नी स्वेता की आंखों के सामने मार दिया गया।

घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई। नितिन अपने दोस्त के घर से घर लौट रहे थे। इस दौरान सचिन समेत तीन आरोपी पिस्टल और चाकू लेकर सामने आए और नितिन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। नितिन भागने की कोशिश में गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसे दोबारा गिराकर कई गोलियां मारी और गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया।

गोलियों की आवाज सुनकर नितिन की पत्नी स्वेता बाहर आईं, लेकिन एक आरोपी ने उसके ऊपर पिस्टल तान दी, जिससे वह डरकर पीछे हट गईं। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने नितिन को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह वारदात नोएडा में बढ़ते अपराध और गैंगवार की गंभीरता को उजागर करती है। डेढ़ साल में हुई दोनों हत्याओं ने लुक्सर गांव में भय का माहौल बना दिया है और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button