Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Mangolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

Mangolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बीती शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 23 वर्षीय युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह खौफनाक वारदात मंगोलपुरी के एन ब्लॉक पार्क में हुई, जहां 4 से 5 हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

मृतक की पहचान आकाश उर्फ अक्कू (23) के रूप में हुई है। बताया गया है कि आकाश अपने बीमार पिता के साथ कचौड़ी का स्टाल लगाकर परिवार का गुजारा करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकाश पार्क में मौजूद था तभी अचानक कुछ युवक वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू निकालकर उस पर एक के बाद एक कई वार किए।

अपनी जान बचाने के लिए आकाश पार्क से भागकर पास के एक घर में घुसने की कोशिश करने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और घर के अंदर ही उसे पकड़ लिया। इसके बाद उस पर बेरहमी से कई बार चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल आकाश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

आकाश के एक दोस्त ने बताया कि वह घटना के समय उसके साथ पार्क में मौजूद था। उसने बताया कि कुछ लड़के अचानक आए और चाकू से हमला कर दिया। उसने भी आकाश को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह असफल रहा। स्थानीय महिला कुसुम ने बताया कि उन्होंने आकाश को खून से लथपथ हालत में गिरते हुए देखा। उनका कहना है कि इलाके में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक रेहड़ी लगाने का काम करता था और किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें