उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: दिल्ली छोड़ नोएडा में शिफ्ट हुए युवक को जान का खतरा

Noida Crime: दिल्ली छोड़ नोएडा में शिफ्ट हुए युवक को जान का खतरा

नोएडा। जान की सुरक्षा के लिए दिल्ली के विज्ञान विहार को छोड़कर नोएडा के सेक्टर-32 में रहने वाले युवक सुमित गुप्ता को अब भी हत्या की धमकी मिल रही है। पीड़ित ने दिल्ली निवासी दो भाइयों सौरभ और निखिल गौर के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सुमित गुप्ता ने बताया कि उनका पहले दिल्ली के विज्ञान विहार में विवाद सौरभ और निखिल गौर से था। आरोपी पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके थे। सुरक्षा की वजह से सुमित नोएडा की सोसाइटी में रहने लगे।

पीड़ित ने बताया कि 20 नवंबर को इस्कॉन मंदिर के पास सौरभ ने उन पर हमला किया और कॉलर पकड़कर अभद्रता की। इसके बाद 25 दिसंबर को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। 27 दिसंबर को निखिल गौर ने फोन करके पिस्टल से गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। इसी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

सुमित का कहना है कि दिल्ली छोड़ने के बाद भी आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button