Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कुनाल हत्याकांड का खुलासा

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक केके शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुनाल शर्मा का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक केके शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुनाल शर्मा का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक केके शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुनाल शर्मा का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक एमबीबीएस छात्रा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हिट वेब सीरीज देखकर कुनाल की हत्या की आरोपियों ने योजना बनाई थी।

गुरुवार को पुलिस उपायुक्त कार्यालय ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार ने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र के में ढाबा चलाने वाले कृष्ण कुमार शर्मा का 14 वर्षीय बेटा कुनाल एक मई को लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि सर्विलांस विधि, सीसीटीवी कैमरे आदि की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन के बाद पाया गया कि किशोर एक लड़की के साथ गया है। इस मामले में बुधवार देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान डाढ़ा गांव निवासी कुनाल भाटी, अगौता बुलंदशहर निवासी हिमांशु चौधरी और मनोज को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि हिट वेब सीरीज देखकर हत्या की योजना बनाई थी।

तन्वी ने तैयार की थी योजना
उन्होंने बताया कि कार में कुनाल को बैठाकर ले जाने वाली युवती तन्वी हिमांशु की दोस्त है। वह गुरुग्राम से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उसने हिट वेब सीरीज के तर्ज पर हत्या की योजना तैयार कराई। जिसे तीनों ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि कुनाल शर्मा का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

बुधवार रात मुठभेड़ में एक गिरफ्तार
बता दें कि बीटा-2 थाना क्षेत्र में गांव नटो की मढैया इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक केके शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुनाल शर्मा के अपहरण और हत्या के मामले में आठ दिन बाद बुधवार देर रात बीटा-दो थाना पुलिस ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को बोड़ाकी गांव के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अपहरण की घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।

जानिए हत्या का कारण
पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय साद मियां खान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ब्याज के पैसों और रेस्टोरेंट को हड़पने के विवाद में कुनाल का अपहरण किया गया था और उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। पकड़े गए बदमाश की पहचान डाढ़ा गांव निवासी कुनाली भाटी और अगौता बुलंदशहर निवासी हिमांशु चौधरी और मनोज के रूप में हुई है। मनोज मृतक कुनाल का मौसा है। बताया जाता है कि मनोज और मृतक कुणाल के पिता केके शर्मा ने साझेदारी में शिवा होटल खोला था। मनोज की योजना यह थी कि कुनाल की हत्या के बाद केके शर्मा कमजोर पड़ जाएंगे तथा वह होटल पर कब्जा कर लेगा और हिमांशु आदि की 2 लाख रुपए जो कृष्ण कुमार को देने हैं वह उनके बच जाएंगे। इसी के तहत तीनों ने मिलकर कुनाल की हत्या की योजना बनाई।

कम उम्र होने बाद भी संभाल रहा था रेस्टोरें
बताया जाता है कि कुनाल कम उम्र का होने के बावजूद भी कुशाग्र बुद्धि था, तथा अपने पिता के काम धंधे को संभालता था। उन्होंने बताया कि हिमांशु गाडियों के बेचने खरीदने का काम करता है। उसने मृतक के पिता से दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। ब्याज न देने पर कुनाल ने हिमांशु को तीखी बात कह दी थी। जो हिमांशु को अच्छी नहीं लगी और उसने अपनी महिला मित्र, मृतक के मौसा और अपने साथियों के संग मिलकर कुनाल को सबक सिखाने की साजिश रची और महिला मित्र के माध्यम से उसे रेस्टोरेंट से अगवा कर, उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *