Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धर्म परिवर्तन की अफवाह पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित कृष्णा विहार में एक मकान में धर्म परिवर्तन की अफवाह पर मोहल्ले वासियों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

मोहल्ले वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह जाट भवन वाली गली में स्थित एक मकान में कुछ लोग प्रार्थना कर रहे थे। मोहल्ले वासियों ने इसे धर्म परिवर्तन का मामला मानते हुए मकान को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि मकान में लोगों को प्रार्थना करते देख उन्हें धर्म परिवर्तन कराने का संदेह हुआ। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शांत कराया हंगामा

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और मकान में मौजूद सभी महिलाओं और पुरुषों के नाम-पते दर्ज किए।

जांच में सामने आई सच्चाई

पुलिस जांच में पाया गया कि मामला धर्म परिवर्तन का नहीं था। मकान में कुछ लोग केवल प्रभु यीशु की प्रार्थना कर रहे थे। फिर भी पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि जांच में धर्म परिवर्तन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

भविष्य में अनुमति लेने की हिदायत

उन्होंने मकान मालिक को भविष्य में प्रार्थना सभा आयोजित करने से पहले उचित अनुमति लेने की हिदायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे पुलिस प्रशासन ने संभाल लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें