उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: नोएडा जिला अस्पताल में दूरबीन तकनीक से महिलाओं के ऑपरेशन होंगे

Noida: नोएडा जिला अस्पताल में दूरबीन तकनीक से महिलाओं के ऑपरेशन होंगे

नोएडा। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में अब महिलाओं के गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं का इलाज हिस्टेरोस्कोपी तकनीक के जरिए किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अगले एक महीने में हिस्टेरोस्कोप उपकरण उपलब्ध हो जाएगा।

हिस्टेरोस्कोपी के माध्यम से गर्भाशय के अंदर मौजूद पॉलिप्स, फाइब्रॉएड और असामान्य रक्तस्राव जैसी समस्याओं का इलाज किया जा सकेगा। जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमओ) डॉ. अजय राणा ने बताया कि यह प्रक्रिया सुरक्षित, प्रभावी और कम दर्दनाक होती है। इसमें बड़े चीरे नहीं लगते, जिससे मरीजों की जल्दी रिकवरी संभव होती है।

डॉ. राणा ने बताया कि हिस्टेरोस्कोप में कैमरा और लाइट लगी होती है, जिसका इस्तेमाल डॉक्टर गर्भाशय के अंदर की स्थिति को देखने और उपचार के लिए करते हैं। यह तकनीक उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनमें गर्भाशय में गांठें (पॉलिप्स या फाइब्रॉएड) या अन्य समस्याएं पाई जाती हैं।

कोट:
“हिस्टेरोस्कोपी से महिलाओं के गर्भाशय की जटिलताओं का सुरक्षित और जल्दी ठीक होने वाला इलाज संभव होगा।” – डॉ. अजय राणा, सीएमओ, जिला अस्पताल नोएडा

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players