उत्तर प्रदेश : अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन, हापुड़ एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले में अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अग्निशमन विभाग की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जागरूकता पर जोर दिया

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शहीद अग्निशमन कर्मियों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता पर जोर दिया, अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर अपना कर्तव्य निभाते हैं।सीएफओ मनु शर्मा ने एक ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह पर फोर्ट स्टेकेन नाम के माल वाहक जहाज में भीषण आग लग गई थी।

66 दमकल कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी

उन्होंने कहा जहाज में ऊन, विस्फोटक और गोला-बारूद भरा था। आग बुझाने के प्रयास के दौरान जहाज में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 66 दमकल कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी थी। प्रतिवर्ष 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और लोगों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि यदि लोग सावधानियां बरतें तो अग्निकांड से बचा जा सकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img