Noida Transformer Theft: ट्रांसफार्मर गिराकर तेल चोरी, 100 घरों की बिजली गुल
नोएडा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैंथली गांव में नए साल की पूर्व संध्या पर चोरी की वारदात के कारण करीब 100 घरों में बिजली गुल हो गई। चोरों ने एक 250 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसका तेल चोरी कर लिया, जिससे ट्रांसफार्मर की कोयलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
बिजली विभाग के लुहारली उपकेंद्र के अवर अभियंता राममिलन ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की शिकायत पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच की। चोरी और नुकसान की वजह से करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली बहाल की।
इस मामले में जराचा कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोट:
“मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अब चोरों की पहचान और गिरफ्तारी पर काम चल रहा है।” – कोतवाली प्रभारी

