Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

मोदी सरकार के 10 साल कांग्रेस के 55 साल पर भारी : बंतो कटारिया

 

 

चंडीगढ़ , 16 अप्रैल(कोमल रमोला ) प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं होने से जहां कांग्रेस खेमें में मायूसी है वहीं भाजपा चुनाव प्रचार अभियान में सबसे आगे निकल गई है। अंबाला लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी बंतो कटारिया लगातार जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलकर अपने लिए समर्थन मांग रही है। इसी कड़ी में बंतो कटारिया ने जिला पंचकूला के मोरनी मंडल में पहुंची। यहां श्रीमती कटारिया ने माधना, बड़ीशेर, मोरनी, ठण्डोम और बालद्वाला गांवों में जाकर ग्रामीणों को संबोधित किया और कमल पर बटन दबाकर वोट देने की अपील की।

इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, चुनाव प्रभारी विशाल सेठ, शिवालिक डेवलपमेंट बीर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, ज़िला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, ज़िला सचिव कनक रेखा, मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।
बंतो कटारिया ने पूरी अंबाला लोकसभा के साथ साथ कालका विधानसभा में भाजपा की लहर है। उन्होंने कहा कि लोग 25 मई का इंतजार कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान श्रीमती कटारिया ने कहा कि हरियाणा की जनता नरेंद्र मोदी को चाहती है और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 साल का शासन और मोदी सरकार के 10 सालों के शासन का मूल्यांकन करेंगे तो पाएंगे कि मोदी के 10 साल 55 साल पर भारी है।
बंतो कटारिया ने कहा कि मोदी जी ने अपने संकल्प पत्र में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं को समद्ध करने और सशक्त करने का वादा किया है। दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का कायाकल्प किया है और वे देश को दुनिया में नंबर वन देश बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। पीएम मोदी की सोच है कि हर घर के ऊपर छत हो और हर पेट को रोटी हो, इसके लिए लगातार मोदी सरकार प्रयास कर रही है। श्रीमती कटारिया ने कहा कि हमारी माताएं बहनें सिर पर मटका लेकर पानी के लिए दूर-दूर जाती थीं, लेकिन डबल इंजन की सरकार आने पर उनके लिए घर तक शुद्ध पानी की व्यवस्था की गई। निशुल्क इलाज के लिए भाजपा सरकार ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड और चिरायु कार्ड जैसी योजनाएं दी।
बंतो कटारिया ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों के लिए काम करने वाली सरकार है। कांग्रेस ने किसानों के हितों की कभी चिंता नहीं की। कांग्रेस का काम सिर्फ भ्रामक स्थिति पैदा करना रह गया है। यूपीए की सरकार में डीएपी और यूरिया को लेकर मारा मारी रहती थी। उन्होंने कहा कि मोदी की सोच है कि किसानों की आय बढ़े और लागत कम आए , इसलिए इन दस सालों में मोदी सरकार ने खाद के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की।
जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बंतो कटारिया को कमल का फूल देकर भेजा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप सब लोग एकजुट होकर बंतो कटारिया को विजयी बनाकर दिल्ली भेजें ताकि अंबाला लोकसभा सबसे विकसित क्षेत्र बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज देश तरक्की कर रहा है। भारत की विदेश नीति का इतना बड़ा फायदा हमारे देश को मिला है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। देश के आम आदमी को गरीबी रेखा से निकालने का जो फार्मूला मोदी सरकार ने दिया है, उससे देश की आम जनता बहुत आभारी है। उन्होंने भाजपा बंतो कटारिया को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *