Ghaziabad Tragedy: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने ऑनलाइन गेम के कारण की आत्महत्या

Ghaziabad Tragedy: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने ऑनलाइन गेम के कारण की आत्महत्या
रिपोर्ट: रवि डालमिया
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में शोक और सदमे का माहौल बन गया। घटनास्थल से मिले प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लड़कियों की उम्र क्रमशः 12, 14 और 16 वर्ष थी।
मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि उनकी बेटियों को मोबाइल पर “कोरियन लवर गेम” खेलने की आदत थी। उन्होंने कई बार उन्हें गेम खेलने से मना किया था, लेकिन बेटियों ने परवाह नहीं की। प्रारंभिक आरोपों के अनुसार, गेम के टास्क को पूरा करने के लिए ही उन्होंने यह क़दम उठाया। मौके से एक नोट भी मिला है, जिसमें लड़कियों ने अपनी आखिरी बात लिखी थी।
शालीमार गार्डन के असिस्टेंट कमिश्नेंट ऑफ पुलिस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब 2 बजे हुई। तीनों लड़कियां भारत सिटी सोसायटी के एक रिहायशी टावर से नीचे गिर गईं और तुरंत अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दी गईं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि लड़कियां ऑनलाइन गेम की आदी थीं और नियमित रूप से स्कूल नहीं जा रही थीं।
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चों के इस कदम के पीछे और क्या कारण थे। परिवार और स्थानीय लोग इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

