उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: पड़ोसी पर महिला से मारपीट और धमकी देने का आरोप, फेज-दो थाने में केस दर्ज

Noida Crime: पड़ोसी पर महिला से मारपीट और धमकी देने का आरोप, फेज-दो थाने में केस दर्ज

नोएडा के फेज-दो थाना क्षेत्र स्थित आगरबस्ती गांव से महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर आपसी कहासुनी के दौरान मारपीट करने, अभद्र व्यवहार करने, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला के अनुसार 14 जनवरी को उसका और उसके पति का पड़ोसी युवक जफर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बातचीत के दौरान जफर ने अचानक अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया और उसे ऐसा करने से रोका, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर महिला का पति मौके पर पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसके पति के साथ भी मारपीट की।

घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी जफर पीड़िता और उसके पति को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। महिला का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी ने भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना से महिला और उसका परिवार मानसिक रूप से भयभीत है।

घटना के बाद पीड़िता ने फेज-दो थाने में पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players