दिल्लीभारत

नई दिल्ली: भारत-नेपाल के संयुक्त दल ने माउंट कंचनजंगा किया विजित

नई दिल्ली: -सरफराज सिंह और प्रशांत खानका सहित 9 सैनिकों ने के-2 पर फहराए अपने ध्वज

नई दिल्ली, 20 मई : भारत-नेपाल मैत्री और सैन्य सौहार्द की एक शानदार मिसाल पेश करते हुए, एक संयुक्त पर्वतारोहण दल ने सोमवार को दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर ऊंची) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

Related Articles

नौ सदस्यीय पर्वतारोही दल में भारतीय सेना के कर्नल सरफराज सिंह के साथ चार सैनिक और नेपाली सेना के कैप्टन प्रशांत खानका के साथ तीन सैनिक शामिल रहे। यह दल शून्य से नीचे के तापमान और तूफानी हवाओं का सामना करता हुआ सोमवार की सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर कंचनजंगा की चोटी पर पहुंचा। टीम के सदस्यों ने साझेदारी के प्रतीकात्मक संकेत के रूप में वहां भारत और नेपाल के राष्ट्रीय ध्वज फहराए। उम्मीद है कि दोनों दल कंचनजंगा से उतरकर वीरवार तक बेस कैंप पर पहुंच जाएंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button