उत्तर प्रदेश : हापुड़ में महिला की मौत के बाद हंगामा, पड़ोसियों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का आरोप

Hapur News : थाना देहात क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद रविवार को इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। महिला सलोनी को 7 दिन पहले पड़ोसियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का आरोप है। सलोनी की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी, जिसके बाद शव हापुड़ पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ शांत हुई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 15 जून की रात करीब 1:30 बजे, सलोनी अपनी दो बेटियों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोसी मुकेश, गंगाराम, भोपाल, श्रीपाल और मुकेश का साला छत के रास्ते घर में घुसे और सलोनी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। वह बुरी तरह झुलस गई थी और उसे गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम जब एम्बुलेंस से सलोनी का शव मोहल्ले में पहुंचा तो लोग गुस्से में उबल पड़े। मोहल्ले के बाहर ही एंबुलेंस को रोक दिया गया और लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है, बाकी चार नामजद आरोपी फरार हैं।पुलिस ने हालात को देखते हुए मोहल्ले में पहले से ही फोर्स तैनात कर रखा था। शव को उतारने के दौरान लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही भीड़ शांत हुई।

क्या बोले अफसर

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

https://youtu.be/wd1hsjHzVfo

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img