उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Noida Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के अमीपुर बांगर गांव निवासी पवन ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके भाई नितिश शादी समारोह से बाइक पर अकेले अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह बिलासपुर कस्बे के पास दनकौर-सिकंदराबाद रोड से गुजर रहे थे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही दिखाते हुए ओवरटेक के दौरान उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नितिश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुआ। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button