उत्तर प्रदेश, नोएडा: कुर्क की गई भूमि की तारबंदी तोड़ी, बोर्ड भी उखाड़ा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में करीब तीन वर्ष पूर्व कुर्क की गई 1200 वर्ग मीटर जमीन पर हुई तारबंदी तोड़ दी गई। वहां लगा बोर्ड भी उखाड़कर फेंक दिया गया। इस मामले में गवाह ने एक आरोपी को नामजद कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छिजारसी निवासी अल्ताफ ने पुलिस को बताया कि 16 अक्तूबर 2022 को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट सेंट्रल जोन गौतमबुद्ध नगर के आदेश के तहत चोटपुर में 1200 वर्ग मीटर जमीन को कुर्क किया गया था। बहलोलपुर चौकी प्रभारी द्वारा अल्ताफ और सेठी को गवाह नियुक्त किया गया था। इस जमीन को सतपाल उर्फ संतो को सुपुर्दगी में देकर कुर्क की गई जमीन की तारबींद कराकर बोर्ड गड़वाया गया था। आरोप है कि बहलोलपुर निवासी रामेश्वर ने 10 नवंबर 2022 को तारबंदी को तोड़ दिया। यही नहीं, आरोपी ने वहां लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया। वर्तमान में मौके पर कोई तारबंदी या बोर्ड नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में एनसीआर दर्ज की गई थी। अब कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img